बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से हेल्दी रखेंगे ये योगासन, तेजी से बढ़ेगी एकाग्रता
बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से हेल्दी रखेंगे ये योगासन, तेजी से बढ़ेगी एकाग्रता
Written by: India TV Lifestyle Desk
Published : Sep 30, 2020 09:42 am IST,
Updated : Sep 30, 2020 12:25 pm IST
स्वामी रामदेव के अनुसार बच्चे अगर सुबह-सुबह रोजाना योग करे तो वह शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहेंगे। इसके साथ ही उनका शरीर फुर्तीला और दिमाग तेजी से काम करेगा। जानिए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतरीन योगासन और प्राणायाम।
बचपन में दी गई सही आदतें एक बच्चे के जीवनभर साथ रहती है। लेकिन आज के समय में दिनभर मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर आदि का अधिक इस्तेमाल करने के कारण बच्चों के मानसिक और शारीरिक रूप से गलत प्रभाव पड़ रहा है। गैजेट्स का अधिक इस्तेमाल करने से आंखों संबंधी समस्या, कमर दर्द, सिरदर्द, डिप्रेशन जैसी न जाने कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस की रिपोर्ट के अनुसार बच्चों द्वारा ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करने से उन पर निगेटिव प्रभाव पड़ रहा है। ताजी हवा, सूर्य की रोशनी आदि न मिलने के कारण ही कम उम्र में लाइफस्टाइल डिजीज का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में योग काफी कारगर साबित हो सकता है।
स्वामी रामदेव के अनुसार बच्चे अगर सुबह-सुबह रोजाना योग करे तो वह शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहेंगे। इसके साथ ही उनका शरीर फुर्तीला और दिमाग तेजी से काम करेगा। जानिए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतरीन योगासन और प्राणायाम।
बच्चों को रोजाना दंड बैठक करना चाहिए। इससे पूरा शरीर फिट और फुर्तिला रहेगा। इसके साथ ही हर बीमारी कोसों दूर रहेदा।छ सीना और भुजाएं मजबूत होगी। हद्य रोगों से छुटकारा मिलेगा।
Image Source : INDIA TVबच्चों को हेल्दी रखने के लिए योगासन, yoga for kids