
अब क्या करें निवेशक
सैबियो कैपिटल की फंड मैनेजर गर्विता चावला का मानना है कि भारतीय बाजार में गिरावट का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में ग्रीस को लेकर गहराता असमंजस है। साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के चलते भी बाजार में बिकवाली देखने को मिल रही है। गर्विता के मुताबिक मई का महीना शेयर बाजार के लिहाज से अक्सर सुस्त ही रहता है। संसद सत्र खत्म होने के बाद मानसून के अलावा बाजार के लिए कोई बड़ा ट्रिगर भी नहीं है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी बाजार में किसी बड़ी तेजी की उम्मीद लगाना गलत होगा। आने वाले दिनों में बाजार एक दायरे में ही कारोबार करता दिखाई दे सकता है। हालांकि बाजार की गिरावट में गर्विता निचले स्तर पर मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों में निवेश करना अच्छी रणनीति होगी।