1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 10 करोड़ डॉलर के निवेश से होगा टाइम्स इंटरनेट कोलंबिया प्रौद्योगिकी मंच का विकास

10 करोड़ डॉलर के निवेश से होगा टाइम्स इंटरनेट कोलंबिया प्रौद्योगिकी मंच का विकास

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 19, 2016 11:57 am IST,  Updated : Jun 19, 2016 12:00 pm IST

कोलंबिया एक विपणन मंच है जिससे विपणन इकाइयों को बड़े पैमाने पर डिजिटल उपभोक्ताओं को जुड़ने में मदद मिलती है।

dollar- India TV Hindi
dollar

नई दिल्ली: टाइम्स आफ इंडिया समूह के डिजिटल उद्यम टाइम्स इंटरनेट ने नवोन्मेषी विपणन प्रौद्योगिकी समाधान के विकास की कोशिश के अंग के तौर पर प्रौद्योगिकी समाधान विपणन प्रौद्योगिकी मंच कोलंबिया के विकास के लिए 10 करोड़ डॉलर (करीब 660 करोड़ रुपये) के निवेश की योजना बनाई है। कोलंबिया एक विपणन मंच है जिससे विपणन इकाइयों को बड़े पैमाने पर डिजिटल उपभोक्ताओं को जुड़ने में मदद मिलती है।

टाइम्स इंटरनेट के सीआरओ, गुलशन वर्मा ने कहा, विपणन और प्रकाशन दोनों समुदायों में कोलंबिया की स्वीकार्यता उल्लेखनीय है और 50 प्रतिशत बाह्य प्रकाशकों ने पिछले छह महीनों में कोलंबिया का फायदा उठाने पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा, यह निवेश टाइम्स इंटरनेट की इस पैमाने पर विश्व स्तरीय प्रौद्योगिकी मंच बनाने की क्षमता में भरोसा जहिर करता है।

बयान के मुताबिक कोलंबिया एक देशी विज्ञापन मंच है जिसका निर्माण विपणनकर्ताओं को टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड और भागीदार मंचों पर उपल्ब्ध 20 करोड़ डिजिटल उपयोक्ताओं से जुड़ने की क्षमता प्रदान करने के लिए किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत