1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: फिल्म की शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा, 2 कलाकार झील में डूबे

Video: फिल्म की शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा, 2 कलाकार झील में डूबे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 07, 2016 07:24 pm IST,  Updated : Nov 07, 2016 07:25 pm IST

बेंगलुरु: बेंगलुरु के पास टीजी हल्ली में फिल्म की शूटिंग के दौरान हादसा हो गया। बताया जा रहा ही फिल्म की शूटिंग के दौरान दो कलाकार (स्टंटमैन) झील में डूब गए। दोनों का अब तक

kannada actors- India TV Hindi
kannada actors

बेंगलुरु: बेंगलुरु के पास टीजी हल्ली में फिल्म की शूटिंग के दौरान हादसा हो गया। बताया जा रहा ही फिल्म की शूटिंग के दौरान दो कलाकार (स्टंटमैन) झील में डूब गए। दोनों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है और तलाश की जा रही है। जिस जगह पर ये हादसा हुआ वहां कन्नड़ फिल्म नंदगुडी की शूटिंग चल रही थी

टीजी हल्ली में कन्नड़ फिल्म नंदुगुड़ी की शूटिंग चल रही थी। शूटिंग के एक सीन में कलाकार अनिल और उदय को हेलीकाप्टर से लेक में जम्प करना था। हेलीकॉप्टर से स्टंटमैन अनिल और उदय ने जंप किया। फिल्म के हीरो विजय भी हेलीकॉप्टर से जंप कर झील में कूद गए लेकिन कुछ ही सेकण्ड्स में अनिल और उदय लेक में डूब गए। फौरन की रेस्क्यू बोट ने मौके पर पहुंचकर हीरो विजय को तो बचा लिया लेकिन अनिल और उदय का कुछ पता नहीं चल पाया है।

पुलिस मौके पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है और दोनों स्टंटमैन की तलाश की जा रही है।

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत