1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मंदिर में नहीं घुसने देने पर 250 दलित परिवारों ने दी इस्लाम कबूल करने की धमकी

मंदिर में नहीं घुसने देने पर 250 दलित परिवारों ने दी इस्लाम कबूल करने की धमकी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 28, 2016 01:48 pm IST,  Updated : Jul 28, 2016 01:48 pm IST

तमिलनाडु के नागापट्टिनम और करुर जिले में 250 दलित परिवारों ने इस्लाम कबूल करने की धमकी दी है...इन परिवारों का आरोप है इन्हें मंदिर में घुसने नहीं दिया गया।.यहां के पजंगालिमेडू गांव के छह दलितों

Dalits threaten to convert to Islam i TN- India TV Hindi
Dalits threaten to convert to Islam i TN

तमिलनाडु के नागापट्टिनम और करुर जिले में 250 दलित परिवारों ने इस्लाम कबूल करने की धमकी दी है...इन परिवारों का आरोप है इन्हें मंदिर में घुसने नहीं दिया गया।.यहां के पजंगालिमेडू गांव के छह दलितों ने इस्लाम कबूल भी कर लिया है..पजंगालिमेडू और नागपल्‍ली गांव के दलित परिवारों का कहना है कि अब वे धर्म परिवर्तन कर इस्‍लाम अपनाने की सोच रहे हैं।

पजंगालिमेडू गांव के 180 दलित परिवार हर साल मंदिर में होने वाले पांच दिवसीय समारोह में एक दिन का अनु‍ष्‍ठान करना चाहते हैं लेकिन सवर्ण हिंदू उन्‍हें इजाजत नहीं दे रहे। दलितों की इस नाराजगी की वजह से एक मुस्लिम संगठन ने इनके बीच कुरान की कापियां बांटी है जबकि ईसाई मिशनरी भी इनके संपर्क में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत