हैदराबाद: हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा पर लगभग 13.72 लाख रुपये मूल्य का सोना दो लोगों से उस समय जब्त किया गया जब वे इसे तस्करी कर ले जा रहे थे।
ये भी पढ़े
- सरकार का बड़ा फैसला, पूरे देश में एक रेट में मिलेगा बोतलबंद पानी
- गैंगरेप केस: गायत्री प्रजापति के सुरक्षाकर्मी को पुलिस ने दबोचा
एक सीमा शुल्क अधिकारी ने आज बताया कि कल रात करीब नौ बजे दुबई से एक विमान में साथ आ रहे दो यात्रियों ने 235 ग्राम वजन वाली सोने की एक चादर को सामान में छुपा दिया था। इसके अलावा 227 ग्राम की सोने की दो छड़ों को उनके ट्रॉली बैग के हैंडल में छुपाया गया था। उन्होंने बताया कि दोनों से पूछताछ के बाद इस पीले धातु को जब्त कर लिया गया।
दोनों यात्रियों को हिरासत में लेने के सवाल पर उस सीमा शुल्क अधिकारी ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया लेकिन उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है।