1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मप्र: गुना में तालाब में नहाने गए 7 बच्चों की डूबने से मौत

मप्र: गुना में तालाब में नहाने गए 7 बच्चों की डूबने से मौत

 Written By: IANS
 Published : Sep 25, 2016 10:09 pm IST,  Updated : Sep 25, 2016 10:09 pm IST

गुना (मध्य प्रदेश): मध्यप्रदेश के गुना जिले में रविवार दोपहर तालाब में नहाने गए सात बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई है। सभी बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

pond- India TV Hindi
pond

गुना (मध्य प्रदेश): मध्यप्रदेश के गुना जिले में रविवार दोपहर तालाब में नहाने गए सात बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई है। सभी बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

छावनी क्षेत्र के थाना प्रभारी आनंद वाजपेयी ने बताया कि पिपलौद गांव के करीब बायपास पर बने तालाब में नहाते वक्त सात बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। मृतक बच्चों की शिनाख्त आनंद (12), गोलू (11), करन (12), टिल्लू (14), दिलीप (14), हेमंत (11) और विकास (12) के रूप में हुई है।

वाजपेयी के अनुसार, "तालाब के किनारे चंदा की रसीदें कटी मिली हैं, इससे इस बात की संभावना को बल मिल रहा है कि बच्चे देवी स्थापना का चंदा इकठ्ठा करने निकले होंगे और इसी दौरान तालाब में नहाने लगे और गहरे पानी में जाने से डूब गए और उनकी मौत हो गई। सभी मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं।"

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान कर ली गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस बीच, गुना सांसद और लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिला प्रशासन से मृतकों के परिजनों को शीघ्र वित्तीय सहायता मुहैया करने को कहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत