1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में 7 करोड़ महिलाएं भूख दबाने के लिए चबाती हैं तंबाकू: रिपोर्ट

भारत में 7 करोड़ महिलाएं भूख दबाने के लिए चबाती हैं तंबाकू: रिपोर्ट

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 12, 2016 08:10 am IST,  Updated : Nov 12, 2016 08:10 am IST

भारत में 15 साल और उससे अधिक उम्र की करीब सात करोड़ महिलाएं तंबाकू चबाती हैं और उसकी एक अहम वजह मेहनत वाले काम के दौरान भूख को दबाने की इच्छा है।

7 crore females chew tobacco to suppress hunger- India TV Hindi
7 crore females chew tobacco to suppress hunger

नई दिल्ली: भारत में 15 साल और उससे अधिक उम्र की करीब सात करोड़ महिलाएं तंबाकू चबाती हैं और उसकी एक अहम वजह मेहनत वाले काम के दौरान भूख को दबाने की इच्छा है। एक रिपोर्ट कहती है, "फिलहाल 15 साल और उससे अधिक उम्र की सात करोड़ महिलाएं तंबाकू का सेवन करती (चबाती) हैं।

आसानी से उपलब्धता एवं सस्ता दाम महिलाओं द्वारा उसके सेवन के प्रोत्साहन के अहम कारक हैं। वंचित महिलाओं में तंबाकू के सेवन का एक अहम कारक कठिन या मेहनत वाले काम के दौरान भूख को दबाने की इच्छा है।"

स्वास्थ्य मंत्रालय ने डब्ल्यूएचओ, पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया, हीलिस सेक्षारिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ, सेंटर फोर डिजीज कंट्रोल एवं प्रीवेन्शन और अमेरिका के नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर देश में तंबाकू चबाने के प्रभाव पर देश की पहली समग्र रिपोर्ट जारी की।

मुंह और गले के कैंसर को भारत में एक अहम स्वास्थ्य समस्या करार देते हुए रिपोर्ट कहती है कि हर साल पुरुषों में करीब 85,000 नए मामले और महिलाओं में 34,000 नए मामले सामने आते हैं जिनमें 90 फीसदी मामलों में किसी न किसी रूप में तंबाकू का इस्तेमाल है तथा आधे से अधिक मामले की वजह तंबाकू चबाना है।

भारत में वर्ष 2009-10 में पंद्रह साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओं के बीच कराए गए ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वेक्षण का हवाला देते हुए रिपोर्ट का कहना है कि तंबाकू चबाना तंबाकू इस्तेमाल का सबसे प्रचलित तरीका है तथा करीब 26 फीसदी लोग तंबाकू चबाते हैं: उनमें 33 फीसदी पुरूष और 18 फीसदी महिलाएं हैं। यह रिपोर्ट तंबाकू नियंत्रण पर विश्व स्वास्थ्य संगठन फ्रेमवर्क कन्वेंशन की कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज के सातवें सत्र पर जारी की गई है। भारत पहली बार इसकी मेजबानी कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत