1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा में मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले सात मंत्रियों ने इस्तीफा दिया

ओडिशा में मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले सात मंत्रियों ने इस्तीफा दिया

 Written By: Bhasha
 Published : May 06, 2017 05:50 pm IST,  Updated : May 06, 2017 05:50 pm IST

निरंजन पुजारी के ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद आज राज्य के छह मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के तीन साल पुराने मंत्रिमंडल में फेरबदल करने का रास्ता साफ कर दिया।

Naveen patnaik- India TV Hindi
Naveen patnaik

भुवनेश्वर: निरंजन पुजारी के ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद आज राज्य के छह मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के तीन साल पुराने मंत्रिमंडल में फेरबदल करने का रास्ता साफ कर दिया। 

आज इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में संजय दासबर्मा, अरूण कुमार साहू, पुष्पेंद्र सिंहदेव, प्रणब प्रकाश दास, सुदाम मरांडी, प्रदीप पाणिग्रही और देबी प्रसाद मिश्रा शामिल हैं। एक और मंत्री लालबिहारी हिमिरिका के भी इस्तीफा देने की बात कही जा रही है। हालांकि इसे लेकर राज्य के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जोगेंद्र बेहेरा ने कहा कि हिमिरिका जल्द ही इस्तीफा देंगे। 

सूत्रों ने कहा कि पटनायक मंत्रिमंडल के दस सदस्य फेरबदल किए जाने से पहले इस्तीफा देंगे। फेरबदल कल किए जाने की संभावना है। पटनायक ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'मैं उन मंत्रियों का आभारी हूं जिन्होंने पार्टी के लिए काम करने की खातिर स्वैच्छिक रूप से इस्तीफा दे दिया।' उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में फेरबदल करने से सत्तारूढ़ बीजू जनता दल को लोगों की बेहतर सेवा करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें: यहां जलती चिताओं के पास आखिर क्यों पूरी रात नाचती हैं सेक्स वर्कर?

लड़की ने शादी के लिए दिया ऐसा 'विज्ञापन', देख हैरान रह जाएंगे आप
दिलचस्प है IAS और विधायक की लव स्टोरी, जल्द करेंगे शादी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत