कोयंबटूर: तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के अस्वस्थ होने की खबरों से दुखी 70 साल के एक अन्नाद्रमुक कार्यकर्ता ने तिरूपुर जिले में कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
पुलिस ने आज बताया कि तिरूपुर में अन्नाद्रमुक के नगर सचिव रह चुके वेल्लायप्पन 22 सितंबर को जयललिता के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही काफी परेशान थे।
मुख्यमंत्री की तबीयत से जुड़ी खबरें पढ़ने पर वेल्लायप्पन और दुखी हो जाते थे।
पुलिस के मुताबिक, वेल्लायप्पन ने तिरूपुर जिले के शोलायुर इलाके में स्थित अपने घर में कल कथित तौर पर जहर खा लिया।
उन्हें तिरूपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में स्थानीय सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।