1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इन राज्यों में शहरी गरीबों के लिए बनने जा रहे हैं 84,500 किफायती मकान

इन राज्यों में शहरी गरीबों के लिए बनने जा रहे हैं 84,500 किफायती मकान

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 29, 2016 11:39 am IST,  Updated : Oct 29, 2016 11:39 am IST

केंद्र ने पश्चिम बंगाल और पंजाब सहित पांच राज्यों में शहरी गरीबों के लिए और करीब 84,500 और किफायती मकानों को मंजूरी प्रदान की है।

84500 homes for urban poor approved by central govt- India TV Hindi
84500 homes for urban poor approved by central govt

नई दिल्‍ली: केंद्र ने पश्चिम बंगाल और पंजाब सहित पांच राज्यों में शहरी गरीबों के लिए और करीब 84,500 और किफायती मकानों को मंजूरी प्रदान की है, जिसमें कुल 3,073 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और केंद्रीय सहायता करीब 1,256 करोड़ रुपये की होगी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, 'आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय ने कुल 3,073 करोड़ रुपये के निवेश से पांच राज्यों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत शहरी गरीबों के लिए और 84,460 किफायती मकानों के निर्माण को मंजूरी दी है, जिसके लिए 1,256 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता मंजूर की गई है'। पश्चिम बंगाल के लिए 47,379 मकान मंजूर किए गए हैं, जिसमें कुल 1,918 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जबकि पंजाब को 15,209 मकान मिले हैं, जिनमें 424 करोड़ रुपये का निवेश होगा. वहीं, झारखंड को कुल 464 करोड़ रुपये की लागत पर 12,814 मकान मंजूर किए गए हैं।

विज्ञप्ति के मुताबिक, केरल को 179 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 5,968 मकान मंजूर किए गए हैं, जबकि मणिपुर को पहली बार 3,090 मकान मंजूर किए गए हैं, जिसमें कुल 88 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। ये मकान इस योजना के 'लाभार्थी नीत निर्माण' घटक के तहत बनाए जाएंगे, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर तबकों से जुड़े प्रत्येक पात्र लाभार्थी को दिशानिर्देशों के मुताबिक मौजूदा मकान के विस्तार या उन्नयन के लिए डेढ़ लाख रुपये की केंद्रीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत