1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 9 अप्रैल दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

9 अप्रैल दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 09, 2016 07:24 pm IST,  Updated : Apr 09, 2016 07:25 pm IST

राष्ट्रीय खबरें- मर्सिडीज हिट एंड रन केस: नाबालिग पर गैर इरादतन हत्या का केस, पिता अरेस्ट शहर के सिविल लाइन्स इलाके में अपने पिता की मर्सिडीज से एक व्यक्ति को कथित तौर पर कुचल डालने

indiatv- India TV Hindi
indiatv

राष्ट्रीय खबरें-

मर्सिडीज हिट एंड रन केस: नाबालिग पर गैर इरादतन हत्या का केस, पिता अरेस्ट

शहर के सिविल लाइन्स इलाके में अपने पिता की मर्सिडीज से एक व्यक्ति को कथित तौर पर कुचल डालने वाले 17 वर्षीय किशोर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने के उसके पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है। दिल्ली पुलिस ने मर्सिडीज कार के मालिक को आज गिरफ्तार कर लिया जिसका नाबालिग बेटा घटना के समय कथित तौर पर वाहन चला रहा था। आगे पढ़ें

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली के CM केजरीवाल पर फेंका जूता

आज दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा हुआ। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ऑड ईवन फार्मूले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान एक शख्स ने केजरीवाल पर जूता फेंका। बताया जा रहा है कि जिस शख्‍स ने जूता फेंका है, वह केजरीवाल से कह रहा था कि आप मेरे स्टिंग का जवाब क्‍यों नहीं दे रहे हो? उसके सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कुछ नहीं कहा तो उसने उनकी ओर जूता उछालकर फेंक दिया हालांकि केजरीवाल को जूता नहीं लगा। आगे पढ़ें

ओवैसी को राज की चुनौती- 'महाराष्ट्र आओ, मैं तुम्हारी गर्दन पर चाकू रखूंगा'

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह 'विश्वासघात' कर रहे हैं। उन्होंने शिवसेना को भाजपा नीत सरकार से अलग होने की चेतावनी देते हुए दावा किया कि सरकार में उद्धव ठाकरे की पार्टी को उचित श्रेय नहीं मिल रहा। आगे पढ़ें

ED के सामने फिर पेश नहीं हुए माल्या, मई तक का मांगा समय

धन शोधन से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में कारोबारी विजय माल्या तीसरी बार प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जांचकर्ताओं के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। माल्या को ED के समक्ष आज उपस्थित होना था जो 900 करोड़ रूपये के IDBI रिण से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में धन शोधन की जांच से संबंधित है। आगे पढ़ें

NIT मामले को सांप्रदायिक रूप दिया जा रहा: महबूबा मुफ्ती

जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का कहना है कि यहां स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) में दो छात्र समूहों के बीच 'छिट-पुट' तनाव को सांप्रदायिक रंग दिया जा रहा है, जबकि यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। एक क्षेत्रीय टेलीविजन चैनल को शुक्रवार शाम दिए साक्षात्कार में महबूबा ने यह भी कहा कि उन्होंने इस बारे में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से भी बात की है और उन्हें घटना की विस्तृत जानकारी तथा इस मामले में हुई प्रगति के बारे में बताया। आगे पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

'पाकिस्तान की बनिस्बत भारत अमेरिका का बड़ा रणनीतिक साझेदार'

भारत के साथ अमेरिका का पाकिस्तान की तुलना में बड़ा वैश्विक एजेंडा है और वाशिंगटन उसके साथ संबंधों को दक्षिण एशियाई पड़ोसियों को देखने वाले चश्मे को छोड़कर एक अलग चश्मे से देख रहा है। यह बात अमेरिकी विदेश मंत्री ऐश कार्टर ने शुक्रवार को कही। कार्टर ने कहा, "आज हमें पाकिस्तान की तुलना में भारत के साथ अधिक काम करने हैं।" आगे पढ़ें

दक्षिण कोरिया में तैनात होगी अमेरिकी मिसाइल रक्षा प्रणाली, भड़का चीन

अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर का कहना है कि, चीन के विरोध के बावजूद दक्षिण कोरिया में प्रस्तावित अमेरिकी मिसाइल रक्षा प्रणाली की तैनाती की जा रही है। पिछले महीने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच THAAD प्रणाली को लेकर बातचीत शुरू हुई थी। आगे पढ़ें

बिजनेस की खबरें-

सागरमाला प्रोजेक्‍ट के तहत विकसित होंगे बंदरगाह, एक करोड़ लोगों को मिलेगा रोजगार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार की महत्वकांक्षी सागरमाला प्रोजेक्‍ट से अगले चार से पांच साल में कम-से-कम एक करोड़ रोजगार सृजित होंगे। कार्यक्रम का मकसद देश के 7,500 किलोमीटर लंबे तटीय रेखा, 14,500 किलोमीटर संभावित नौवहन योग्य जलमार्ग तथा प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार मार्गों पर रणनीतिक स्थानों का उपयोग कर बंदरगाह आधारित विकास को बढ़ावा देना है। आगे पढ़ें

Car खरीदने पर मिल रहा है 1 लाख रुपए तक का डिस्‍काउंट और सोने के सिक्‍के

नई Car खरीदना चाहते हैं तो बेहतरीन मौका है। टाटा मोटर्स, मारुति, निसान टोयोटा सहित सभी कार कंपनियां चैत्र नवरात्र और नए फाइनेंशियल ईयर के मौके पर 1 लाख रुपए के Discount के साथ ही बेहतरीन ऑफर दे रही हैं। वहीं इससे आगे बढ़कर हुंडई मोटर्स अपनी सभी कारों पर पूरी अप्रैल कैच योर मैच ऑफर दे रही है। आगे पढ़ें

एंटरटेनमेंट की खबरें-

Happy B’day: जया की इस बात से बदली रेखा और अमिताभ की जिंदगी

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकार जया बच्चन आज अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। जया का जन्म आज ही के दिन जबलपुर में 1948 में हुआ था। जया के साथ ही अमिताभ बच्चन का नाम भी जुड़ा है जब भी उनकी बात होती है तो अमिताभ का नाम भी जहन में आ ही जाता है। आज हम अमिताभ के प्रति जया के प्यार और अपने परिवार को टूटने से बचाने की कहानी को बयां करने जा रहे हैं। आगे पढ़ें

द जंगल बुक: फिल्म ने पहले ही दिन की शानदार कमाई

बीते शुक्रवार को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'द जंगल बुक' ने एक बार फिर दर्शकों को उनके बचपन की याद दिला दी है। फिल्म को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। आगे पढ़ें

सुष्मिता सेन को लेकर विक्रम भट्ट ने किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लव गेम्स’ बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हाल ही में फिल्म के बारे में बात करते हुए विक्रम ने बताया कि फिल्म में उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ सीन भी दिखाए गए हैं। आगे पढ़ें

खेल की खबरें-

IPL मैच शिफ्ट होने पर महाराष्ट्र को 100 करोड़ रूपये का नुकसान होगा: ठाकुर

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने एक दिन पहले कहा था कि सूखाग्रस्त महाराष्ट्र में आईपीएल के मैच नहीं होने से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन आज उनकी पार्टी के सांसद और बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने चेताया कि ऐसा करने पर राज्य को सौ करोड़ रूपये का नुकसान होगा। आगे पढ़ें

IPL 9: उद्घाटन मुकाबले में आमने-सामने होंगी मुम्बई, पुणे की टीमें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवों संस्करण का शनिवार को आगाज हो रहा है। टूर्नामेंट के पहले मैच में मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस का सामना पुणे सुपर जाएंट्स से होगा। वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें नए सीजन का विजयी आगाज चाहेंगी। आगे पढ़ें

जानिये IPL-9 की 9 दिलचस्प बातें

बेहद लोकप्रिय ये प्रतियोगिता करीब डेढ़ महीने तक चलेगी लेकिन इस बार दर्शकों को इसमें कुछ नया देखने को मिलेगा। आइये जानते हैं वो क्या नयापन है जो इस बार IPL को बनाने जा रहा है और दिलचस्प। आगे पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत