1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एबीवीपी के 'गुंडों' को गिरफ्तार करे पुलिस: AAP

एबीवीपी के 'गुंडों' को गिरफ्तार करे पुलिस: AAP

 Written By: IANS
 Published : Feb 28, 2017 04:38 pm IST,  Updated : Feb 28, 2017 04:38 pm IST

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को पुलिस से आग्रह किया कि वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 'गुंडों' को गिरफ्तार करे, जिन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं पर हमला किया और उनसे

aap- India TV Hindi
aap

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को पुलिस से आग्रह किया कि वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 'गुंडों' को गिरफ्तार करे, जिन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं पर हमला किया और उनसे दुष्कर्म करने की धमकी दी। आप ने दिल्ली पुलिस के आयुक्त अमूल्य पटनायक से कहा, "हम आपसे आग्रह करते हैं कि आप इस सरासर नीच (आचरण) का संज्ञान लें और एबीवीपी के उन गुंडों को गिरफ्तार करें, जिन्होंने राष्ट्रवाद के नाम पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा को अंजाम दिया।"

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पटनायक को लिखे एक पत्र में आप नेता आतिशी मर्लेना तथा विधायक अलका लांबा एवं सरिता सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर में 22 फरवरी को हुई हिंसा की घटना के लिए एबीवीपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा गुरमेहर कौर को दुष्कर्म की धमकी देने की ओर इशारा करते हुए आप नेताओं ने पुलिस पर महिलाओं के अधिकार की सुरक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

गुरमेहर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था कि वह एबीवीपी से नहीं डरती। पत्र के मुताबिक, "एबीवीपी ने हंगामा किया और एक साहित्यिक सम्मेलन को बाधित किया, जो 21 फरवरी को रामजस कॉलेज में आयोजित होने वाला था।"

आप ने आरोप लगाया कि उसके बाद अगले दिन परिसर में एक विरोध मार्च के दौरान एबीवीपी ने महिला प्रदर्शनकारियों पर हमला किया तथा 'यौन उत्पीड़न तथा दुष्कर्म करने की धमकी' दी। पत्र में कहा गया, "अमूल्य जी, हम इस बात से आश्वस्त हैं कि आप इस तथ्य को सनझेंगे कि लैंगिक समानता तथा लैंगिक अधिकार से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत