1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. OMG: "कामचोर" पति ने पत्नी को नहलाया तेजाब से, 6 महीने पहले की थी लव मैरिज

OMG: "कामचोर" पति ने पत्नी को नहलाया तेजाब से, 6 महीने पहले की थी लव मैरिज

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 19, 2016 05:22 pm IST,  Updated : Oct 19, 2016 05:26 pm IST

नई दिल्ली: हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाने वाला करवा चौथ के लिए आज हर महिला जोरो-शोरों से तैयारी कर रही है। दिल्ली में एक पति की दरिंदगी सामने आई। इस युवक ने करवा चौथ के पावन पर्व में गिफ्ट के तौर पर उसे धोखे से बुलाकर उसके ऊपर तेजाब

aman- India TV Hindi
aman

नई दिल्ली: हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाने वाला करवा चौथ के लिए आज हर महिला जोरो-शोरों से तैयारी कर रही है। वही दूसरी ओर दिल्ली में एक पति की दरिंदगी सामने आई। इस युवक ने करवा चौथ के पावन पर्व में गिफ्ट के तौर पर उसे धोखे से बुलाकर उसके ऊपर तेजाब डाल दिया है। इस हमले स झुलसी युवती को नजदीक के अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

ये मामला दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 का है। आरोपी पति अभी फरार है। घटना के समय युवती के साथ उसकी 10 साल की छोटी बहन भी थी। इस मामले में वह चश्मदीद गवाह है। केएन काटजू थाने की पुलिस ने बच्ची और युवती के बयान लेकर केस दर्ज कर लिया है।

धोखे से पार्क में बुलाकर डाला तेजाब

अमनप्रीत मंगलवार शाम से ही करवा चौथ की तैयारियों में जुटी थी। वह ब्यूटी पार्लर से घर वापस आ रही थी। उसके साथ उसकी छोटी बहन थी। रास्ते में प्रदीप अपने दो भाइयों के साथ उससे मिला। पहले से प्लान बना बैठा प्रदीप बातचीत के बहाने दोनों को सेक्टर-16 के एक सुनसान पार्क में ले गया। जहां पर प्रदीप ने पहले अमनप्रीत की बुरी तरह पिटाई की, फिर बोतल से तेजाब उड़ेल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में अस्पातल में भर्ती कराया। यह घटना रात करीब 8 बजकर 30 मिनट में घटी।

6 महीने पहले ही की थी लव मैरिज
19 साल की अमनप्रीत कौर रोहिणी सेक्टर-16 की सरदार कॉलोनी में रहती है। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। आरोपी युवक प्रदीप सिंह उर्फ सन्नी (34) है। कॉलोनी में ही किराए पर रहता है। अमनप्रीत ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ बीते अप्रैल में प्रदीप से प्रेम विवाह किया था।

शादी के कुछ दिन बाद हुई अनबन, किया ये कांड
 जिस पति के साथ जिंदगी भर साथ निभाने की कसमें खाईं थी। उसने घरवालों के खिलाफ जाकर प्रदीप से शादी की थी, लेकिन उसे इस बात का यकीन नहीं था कि उसके साथ कुछ ऐसा होगा।

अमनप्रीत के मुताबिक 15 दिन पहले दोनों में किसी बात को लेकर बहस हुई थी। जिसके बाद वह मायके आ गई। उसन सोचा कि जब सब ठीक हो जाएगा तो वह वापस ससुराल चली जाएगी, लेकिन धीरे-धीरे बात इस कदर बिगड़ गई कि नौबत तलाक तक की आ गई।

अमनप्रीत ने बतया कि प्रदीप कोई भी काम-धंधा नहीं करता था। जिसके कारण शादी के बाद वह उसके घरवालों से पैसे की मांग करने लगा। बस इसी बात में दोनों में अनबन होने लगी।

प्रदीप की मां ने अमनप्रती पर लगाया ये आरोप
हालांकि, प्रदीप के घरवाले अपनी बहू के इन आरोपों को झूठा बता रहे हैं। लड़के की मां का दावा है कि एसिड प्रदीप ने नहीं फेंका। अमनप्रीत ने खुद अपने पति पर तेजाब फेंकने की कोशिश की थी। जिसके कारण ये हादसा हुआ। फिलहाल दिल्ली पुलिस दोनों परिवारों के आरोपों की जांच कर रही है।इस तेजाब कांड के बाद से ही अमनप्रीत का पति फरार है।

देखे वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत