1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आर्थिक पैकेज: प्रवासी मजदूरों के लिए सस्ते किराये के मकान की योजना

आर्थिक पैकेज: प्रवासी मजदूरों के लिए सस्ते किराये के मकान की योजना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 14, 2020 05:19 pm IST,  Updated : May 14, 2020 08:10 pm IST

केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज में प्रवासी मजदूरों का भी खास ख्याल रखा है। उनके लिए सस्ते किराये के घर (अफॉर्डेबल रेंटल हाउसिंग स्कीम) की योजना का ऐलान किया गया है।

आर्थिक पैकेज की दूसरी किश्त: प्रवासी मजदूरों के लिए सस्ते किराये के मकान की योजना- India TV Hindi
आर्थिक पैकेज की दूसरी किश्त: प्रवासी मजदूरों के लिए सस्ते किराये के मकान की योजना Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज में प्रवासी मजदूरों का भी खास ख्याल रखा है। उनके लिए सस्ते किराये के घर (अफॉर्डेबल रेंटल हाउसिंग स्की्म) की योजना का ऐलान किया गया है। इस स्कीम का ऐलान आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया। उन्होंने कहा कि इसके तहत प्रवासी मजदूरों को उनके कार्यक्षेत्र में कम किराय़े पर रहने के लिए मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ही इस स्कीम से प्रवासी मजूदरों को लाभ पहुंचाया जाएगा। इसमें प्रवासी मजदूरों को फैक्ट्री के आसपास रहने की व्यवस्था तैयार की जाएगी। 

इसके तहत निर्माण ईकाई, उद्योगों, संस्थाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा कि वह कार्यस्थल के आपसपास अफॉर्डेबल रेंटल हाउसिंग स्की्म के तहत अपने यहां काम करनेवाले प्रवासी कामगारों को रहने की सुविधा मुहैया कराए। वहीं केंद्र और राज्य दोनों की एजेंसियों को इस तरह के निर्माण और उसके संचालन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत