1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फरीदाबाद: शराबियों ने की युवक से मारपीट, दी जान से मारने की धमकी

फरीदाबाद: शराबियों ने की युवक से मारपीट, दी जान से मारने की धमकी

 Written By: Khushbu Rawal @khushburawal2
 Published : Aug 08, 2016 08:12 pm IST,  Updated : Aug 08, 2016 08:14 pm IST

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में कुछ अराजक तत्वों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। स्थानीय थाने में जब उस युवक की रिपोर्ट दर्ज की तो पीड़ित युवक की ही मेडिकल

faridabad- India TV Hindi
faridabad

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में कुछ अराजक तत्वों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। स्थानीय थाने में जब उस युवक की रिपोर्ट दर्ज की तो पुलिस ने पीड़ित युवक की ही मेडिकल रिपोर्ट बनाने को कहा जबकि शराबियों का कोई मेडिकल टेस्ट नहीं हुआ। घटना से गुस्साएं लोगों ने अवैध शराब के कारोबार और पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की।

घटना फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी की है। गुरुवार रात क्षितीज नामक युवक उस रास्ते से गुजर रहा था। तभी कुछ नशेड़ियों के साथ विवाद हो गया जिसके बाद नशेड़ियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

लोगों ने किया जमकर प्रदर्शन

बता दें कि यहां अवैध शराब का कारोबार चलता है। शराबी और नशेड़ी लोगों से मोहल्ले के लोग त्रस्त है। रात तो क्या दिन में भी मोहल्ले की लड़कियों का घर से बाहर निकलना और इस रास्ते से जाना मुश्किल हो जाता है। घटना से गु्स्साएं लोगों ने आज अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ थाना सारन में जमकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि पुलिस किसी के दबाव में आकर कार्रवाई नहीं कर रही है।

faridabad
faridabad

क्या कहना है पुलिस का-

वहीं, थानाधिकारी मनमोहन सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘अवैध शराब के कारोबार का हमारी नजर में कोई मामला नहीं है। हां कुछ शराबी तत्व जरूर घूमते रहते है जिन्हें मारपीट कर भगा दिया गया था। अवैध शराब के कारोबार का जब तक हमारे पास कोई पुख्ता सबूत नहीं आ जाता तब तक हम कैसे कार्रवाई कर सकते हैं।’

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत