1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भोपाल सेंट्रल जेल से फ़रार सभी 8 सिमी आतंकी मुठभेड़ में ढेर

भोपाल सेंट्रल जेल से फ़रार सभी 8 सिमी आतंकी मुठभेड़ में ढेर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 31, 2016 12:40 pm IST,  Updated : Oct 31, 2016 03:30 pm IST

भोपाल: भोपाल सेंट्रल जेल से आज तड़ेक फ़रार हुए आतंकी संगठन सिमी के सभी 8 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आज एक मुठभेड़ में मार गिराया। ये मुठभेड़ भोपाल के पास ईंटखेड़ी गांव में हुई। ये

Simi encounter- India TV Hindi
Simi encounter

भोपाल: भोपाल सेंट्रल जेल से आज तड़ेक फ़रार हुए आतंकी संगठन सिमी के सभी 8 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आज एक मुठभेड़ में मार गिराया। ये मुठभेड़ भोपाल के पास ईंटखेड़ी गांव में हुई। ये संदिग्ध आतंकी एक कॉन्स्टेबल की हत्या करके फ़रार हुए थे। 

ग़ौरतलब है कि प्रतिबंधित संगठन सिमी स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट आफ इंडिया के आठ कार्यकर्ता आज तड़के यहां केन्द्रीय जेल से एक सिपाही की हत्या कर फरार हो गये थे। भोपाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डीआईजी रमनसिंह के अनुसार सिमी कार्यकर्ता कपड़े की चादरों की सहायता से तड़के करीब दो से तीन बजे के बीच जेल की दीवार फांद का फरार हुए थे। भागने से पहले उन्होंने स्टील की नुकीली प्लेट और कांच से सिपाही की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। 

घटना को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया था। प्रदेश सरकार ने प्रत्येक फरार सिमी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर पांच लाख रुपये का ईनाम भी घोषित किया था।

​प्रदेश के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि सिमी आतंकवादियों के फरार होने के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर चार जेल अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित अफसरों में जेल अधीक्षक, उपाधीक्षक, सहायक अधीक्षक और मुख्य जेल प्रहरी भी शामिल हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि इनकी पहचान ज़ाकिर हुसैन सादिक, शेख मुजीब, माजिद खालिद, अकील, खिलची, जाकिर सलीख, महबूब व अमजद हैं। इनमें चार आतंकवादी वे भी थे, जो खंडवा जेल से फरार हुए थे और उन्हें ओडिशा से गिरफ्तार किया गया था। इन पर बैंक डकैती, लूट, देशद्रोह सहित कई मामले चल रहे थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत