1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एयरसेल-मैक्सिस केस: कोर्ट ने मारन बंधुओं समेत सभी आरोपियों को किया बरी

एयरसेल-मैक्सिस केस: कोर्ट ने मारन बंधुओं समेत सभी आरोपियों को किया बरी

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 02, 2017 06:01 pm IST,  Updated : Feb 02, 2017 08:00 pm IST

नई दिल्ली: एक विशेष अदालत ने आज यहां पूर्व दूरसंचार मंत्री दयानिधि मारन, उनके भाई कलानिधि मारन और अन्य को सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दर्ज एयरसेल-मैक्सिस समझौता मामलों में आरोपमुक्त कर दिया। (देश-विदेश

maran- India TV Hindi
maran

नई दिल्ली: एक विशेष अदालत ने आज यहां पूर्व दूरसंचार मंत्री दयानिधि मारन, उनके भाई कलानिधि मारन और अन्य को सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दर्ज एयरसेल-मैक्सिस समझौता मामलों में आरोपमुक्त कर दिया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

हालांकि आज के आदेश का दो आरोपियों मलेशियाई नागरिकों राल्फ मार्शल और टी आनंद कृष्णन पर कोई असर नहीं होगा क्योंकि अदालत ने उनके खिलाफ सुनवाई को मारन बंधुओं तथा अन्य के खिलाफ चल रही सुनवाई से अलग कर दिया था।

यह आदेश विशेष न्यायाधीश ओपी सैनी ने पारित किया जो टूजी स्पैक्ट्रक आवंटन घोटाला मामले और इसकी जांच को लेकर सामने आए मामलों की विशेष रूप से सुनवाई कर रहे हैं।

सीबीआई ने मारन बंधुओं, राल्फ मार्शल, टी आनंद कृष्णन, मैसर्स सन डायरेक्ट लिमिटेड, मैसर्स एस्ट्रो आल एशिया नेटवर्क, यूके, मैसर्स मैक्सिस कम्युनिकेशंस बरहाद, मलेशिया, मैसर्स साउथ एशिया एंटरटेनमेंट होल्डिंग्स लिमिटेड, मलेशिया और तत्कालीन अतिरिक्त सचिव (दूरसंचार) जेएस शर्मा (जिनकी मामले की जांच के दौरान मौत हो गई) के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।

आरोपपत्र में उनके खिलाफ भादंसं की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश) और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत आरोप लगाया गया था। धन शोधन मामले में ईडी ने मारन बंधुओं, कलानिधि की पत्नी कावेरी, साउथ एशिया एफएम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के शानमुगम, एसएएफएल और सन डायरेक्ट टीवी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ धन शोधन रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत आरोपपत्र दायर किया था।

मारन बंधुओं के अलावा अदालत ने दो कंपनियों को मैसर्स सन डायरेक्ट टीवी लिमिटेड और मैसर्स साउथ एशिया एंटरटेनमेंट होल्डिंग्स लिमिटेड को भी आरोपमुक्त किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत