1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमृतसर: स्पाइसजेट की फ्लाइट में मिला संदिग्ध बैग, मचा हड़कंप

अमृतसर: स्पाइसजेट की फ्लाइट में मिला संदिग्ध बैग, मचा हड़कंप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 21, 2016 11:46 am IST,  Updated : Jul 21, 2016 02:10 pm IST

अमृतसर: अमृतसर के गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गुरुवार सुबह दुबई-अमृतसर स्पाइसजेट विमान में एक संदिग्ध बैग मिलने के बाद यहां हड़कंप मच गया। बैग की बरामदगी के बाद विमान को खाली करा

spicejet
- India TV Hindi
spicejet

अमृतसर: अमृतसर के गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गुरुवार सुबह दुबई-अमृतसर स्पाइसजेट विमान में एक संदिग्ध बैग मिलने के बाद यहां हड़कंप मच गया। बैग की बरामदगी के बाद विमान को खाली करा लिया गया। हवाईअड्डे के सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों का एक बम निरोधक दस्ता तलाशी अभियान के लिए विमान में दाखिल हुआ।

सूत्रों ने कहा कि विमान को रनवे से हटाकर अलग स्थान पर खड़ा कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बैग की जानकारी एक गुमनाम फोन से मिली। हालांकि बैग की जांच करने पर उसमें कुछ भी बरामद नहीं हुआ।

घटना के बाद से हवाईअड्डे पर उड़ानों का परिचालन स्थगित कर दिया गया। बाद में बैग के मालिक की पहचान हो गयी। हालांकि वह व्यक्ति अभी बैग लेने नही आया है। अधिकारियों ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं उस व्यक्ति की दुबई से उडान छूट तो नही गयी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत