1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओला और उबेर टैक्सी ड्राइवरों की हड़ताल से यात्री परेशान

ओला और उबेर टैक्सी ड्राइवरों की हड़ताल से यात्री परेशान

 Written By: IANS
 Published : Feb 11, 2017 09:27 pm IST,  Updated : Feb 11, 2017 09:27 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई यात्रियों को शुक्रवार को परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि एप आधारित टैक्सी ड्राइवरों ने अपने साझीदारों ओला और उबेर के साथ वित्तीय मुद्दों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया है।

Taxi- India TV Hindi
Taxi Image Source : PTI

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई यात्रियों को शुक्रवार को परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि एप आधारित टैक्सी ड्राइवरों ने अपने साझीदारों ओला और उबेर के साथ वित्तीय मुद्दों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मल्टीपल स्क्लेरोसिस से पीड़ित 38 वर्षीय रोहित यादव गुरुग्राम स्थित एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने आईएएनएस को बताया कि उन्हें एप आधारित टैक्सी बुक करने में काफी परेशानी हुई और पिछले दो दिनों से देर से कार्यालय पहुंच रहे हैं। अन्य यात्री भी जो कार्यालय जाने के लिए एप आधारित कैब का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें भी ऐसी ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

एक निजी कंपनी में काम करने वाले अभिलाष मिश्रा का कहना है, "निराशाजनक! मैं अपने कार्यालय में इस हड़ताल के कारण एक घंटे देर से पहुंच पाया।" उन्होंने यह भी कहा, "मेरे घर के पास कोई कैब उपलब्ध नहीं था, तो ऑटो वाले दोगुना भाड़े की मांग कर रहे थे। वे इस हड़ताल का फायदा उठा रहे थे।"

उन्होंने आगे कहा, "हालांकि, लगातार कोशिश करने के बाद आखिरकार मैं एक निजी टैक्सी बुक करने में कामयाब रहा।" एप आधारित कैब कंपनियों द्वारा लगातार बदलती नीतियों के खिलाफ दिल्ली ऑटोरिक्शा संघ और दिल्ली प्रदेश टैक्सी यूनियन ने हड़ताल का आह्वान किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत