1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमेरिका में IMF-वर्ल्ड बैंक की सालाना बैठक में भाग लेंगे जेटली

अमेरिका में IMF-वर्ल्ड बैंक की सालाना बैठक में भाग लेंगे जेटली

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 18, 2016 12:14 pm IST,  Updated : Sep 18, 2016 12:14 pm IST

वित्त मंत्री अरुण जेटली अगले महीने की शुरआत में अमेरिका के लिये रवाना होंगे जहां वह अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) तथा विश्वबैंक की सालाना बैठकों में भाग लेंगे।

arun jaitley to take part in imf and world banks annual meet- India TV Hindi
arun jaitley to take part in imf and world banks annual meet

नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली अगले महीने की शुरआत में अमेरिका के लिये रवाना होंगे जहां वह अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) तथा विश्वबैंक की सालाना बैठकों में भाग लेंगे। बैठकों में अन्य बातों के अलावा वैश्विक आर्थिक स्थिति का जायजा लिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष तथा विश्वबैंक की 3 दिवसीय बैठकें 7 अक्तूबर को वाशिंगटन में शुरू होगी।

सूत्रों के अनुसार IMF की बैठक में रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के भी शामिल होने की संभावना है। जेटली और पटेल के अलावा आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास भी सालाना बैठक में भाग लेंगे।

बैठक में वैश्विक आर्थिक स्थिति का जायजा लेने के अलावा आईएमएफ कोटा सुधार, विनिमय दर में उतार-चढ़ाव, बुनियादी ढांचा वित्त पोषण, यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने के प्रभाव तथा वैश्विक वृद्धि को समर्थन देने में व्यापार की भूमिका के बारे में चर्चा होने की संभावना है।

आईएमएफ तथा विश्वबैंक की बैठकों के दौरान ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्री भी अलग से आर्थिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बैठक से पहले अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष विश्व आर्थिक परिदृश्य लेकर आएगा जिसमें मौजूदा वैश्विक स्थिति का विश्लेषण होगा। इसके अलावा वैश्विक स्थिरता रिपोर्ट भी पेश की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि आईएमएफ ने ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने :ब्रेक्जिट: के कारण आर्थिक, राजनीतिक और संस्थागत अनिश्चितता को देखते हुए 2017 के लिये वैश्विक वृद्धि के अनुमान को 0.1% घटाकर 3.4% कर दिया। ब्रेक्जिट का नकारात्मक वृहत आर्थिक परिणाम हो सकता है। साथ ही निवेश पुनरद्धार धीमा होने का हवाला देते हुए 2016 और 2017 के लिये भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को 0.1% कम कर 7.4% कर दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत