नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के खिलाफ होने वाले आपराधिक मामलों में पुलिस की निष्क्रियता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। केजरीवाल ने ट्वीट किया, "मोदीजी की पुलिस महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को आखिर गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही?" केजरीवाल ने अगला ट्वीट किया, "यह शर्म की बात है कि मोदीजी ने पूरी पुलिस महिलाओं को सुरक्षा देने की बजाय अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को गिरफ्तार करने में लगा दिया है।"
मालीवाल ने बताया कि पीड़िता के माता-पिता बेहद गरीब हैं और शोक में डूबे हुए हैं। मालीवाल ने सवालिया और थोड़ा सख्त लहजे में कहा, "दिल्ली को आखिर कितनी निर्भयाएं चाहिए? हम यूं ही एक निर्भया के मरने का इंतजार करते रहते हैं। यह सब कब बंद होगा?" मालीवाल ने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष कार्य बल गठित न करने के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। मालीवाल शुक्रवार की रात पीड़िता को देखने अस्पताल गई थीं और उसके बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस के खिलाफ अपराधियों को गिरफ्तार न करने के लिए नोटिस जारी किया।
पुलिस को नोटिस का जवाब देने के लिए 72 घंटों का समय दिया गया है और महिला आयोग को मामले का विवरण भी देने के लिए कहा गया है। दिल्ली महिला आयोग इस मामले में पुलिस, सरकारी अस्पताल और नारी निकेतन की भूमिका की जांच भी कर रही है।