1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भाजपा के खिलाफ दिल्ली और गुजरात मिलकर लड़ेंगे: केजरीवाल

भाजपा के खिलाफ दिल्ली और गुजरात मिलकर लड़ेंगे: केजरीवाल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 24, 2016 06:51 pm IST,  Updated : Jul 24, 2016 06:51 pm IST

गुजरात के चुनावी मैदान में आम आदमी पार्टी के उतरने का संकेत देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि पश्चिमी भारत के इस राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का नतीजा सबको चौंका सकता है।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Arvind Kejriwal Image Source : PTI

दिल्ली: गुजरात के चुनावी मैदान में आम आदमी पार्टी के उतरने का संकेत देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि पश्चिमी भारत के इस राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का नतीजा सबको चौंका सकता है और दिल्ली एवं गुजरात अब भाजपा के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे।

हाल ही में दो बार गुजरात का दौरा करने वाले केजरीवाल ने दावा किया कि गुजरात की आनंदीबेन पटेल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों में बहुत गुस्सा है और आरोप लगाया कि राज्य सरकार पाटीदार और दलित समुदायों के लोगों के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज करा रही है।

आप संयोजक ने ट्वीट किया, गुजरात आनंदीबेन और भाजपा से बहुत नाराज है। अगले साल गुजरात चुनाव के नतीजे हर किसी को हैरान कर सकते हैं। आनंदीबेन फर्जी मामलों में दलितों और पाटीदारों को जेल भेज रही हैं, जबकि मोदीजी यही काम दिल्ली में कर रहे हैं। दिल्ली और गुजरात अब मिलकर लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि दलितों की पिटाई पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी यह साबित करती है कि इन घटनाओं को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का समर्थन प्राप्त है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, प्रधानमंत्री मोदी दलितों पर हमलों को लेकर खामोश बने हुए हैं जो यह साबित करता है कि ये हमले भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के पूरे समर्थन से हो रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत