1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: दरभंगा में BJP विधायक का भाई शराब पीते गिरफ्तार

बिहार: दरभंगा में BJP विधायक का भाई शराब पीते गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 26, 2016 04:11 pm IST,  Updated : Aug 26, 2016 04:11 pm IST

दरभंगा: बिहार के दरभंगा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक संजय सरावगी के भाई अजय सरावगी को उत्पाद एवं मद्य निषेध की एक टीम ने गुरुवार रात एक कार में बैठकर शराब

alcohol- India TV Hindi
alcohol

दरभंगा: बिहार के दरभंगा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक संजय सरावगी के भाई अजय सरावगी को उत्पाद एवं मद्य निषेध की एक टीम ने गुरुवार रात एक कार में बैठकर शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया। अजय के साथ दो अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है। ये सभी शहर के हसन चौक के पास एक कार में बैठकर शराब पी रहे थे।

दरभंगा के उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु ने शुक्रवार को बताया कि पकड़े गए लोगों में विधायक के भाई के अलावा जिला कार्यालय में कार्यरत पंकज कुमार व भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) एजेंट रितेश कुमार गुप्ता शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम ने शराब पी रहे तीनों लोगों की ब्रेथ एनालाइजर लगाकर जांच की। उत्पाद अधीक्षक ने ब्रेथ एनालाइजर से हुई जांच में तीनों के नशे में होने की पुष्टि होने की है।

दीनबंधु ने बताया कि ये तीनों कार का शीशा बंद कर अंदर शराब पी रहे थे। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि कार से दो खाली गिलास व पानी की एक बोतल बरामद हुई है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में अप्रैल से ही शराबबंदी लागू है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत