1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुगलसराय से बक्सर आ रही ट्रेन में GRP जवानों पर हमला, 1 की मौत

मुगलसराय से बक्सर आ रही ट्रेन में GRP जवानों पर हमला, 1 की मौत

 Written By: IANS
 Published : May 14, 2016 11:46 am IST,  Updated : May 14, 2016 11:46 am IST

मुगलसराय से बक्सर आ रही यात्री ट्रेन में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने ट्रेन सुरक्षा में तैनात GRP के 2 जवानों को गोली मार दी और उनके हथियार लूटकर फरार हो गए।

grp jawans attacked in train, one dead- India TV Hindi
grp jawans attacked in train, one dead

बक्सर: उत्तर प्रदेश के मुगलसराय से बक्सर आ रही यात्री ट्रेन में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने ट्रेन सुरक्षा में तैनात राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के 2 जवानों को गोली मार दी और उनके हथियार लूटकर फरार हो गए। इस घटना में एक जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

बक्सर रेल थाना के प्रभारी योगेंद्र कुमार ने शनिवार को यहां बताया कि शुक्रवार रात मुगलसराय से बक्सर जाने वाली रेलगाड़ी में पहले से ही सवार आठ-दस बदमाशों ने रात लगभग 11:15 बजे जीआरपी के दो जवानों अभिषेक सिंह और नंदलाल सिंह को गोली मार दी और उनकी सरकारी रायफलें और गोली लूटकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया, जहां घायल जवान अभिषेक सिंह की मौत हो गई।

पटना के पुलिस अधीक्षक (रेल) जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जिस समय घटना हुई, उस समय ट्रेन में यात्रियों की संख्या कम थी। अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत