1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मायावती और नसीमुद्दीन समेत कई BSP नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

मायावती और नसीमुद्दीन समेत कई BSP नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 22, 2016 04:05 pm IST,  Updated : Jul 22, 2016 04:05 pm IST

बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ विवादित टिप्पणी से नाराज बसपा कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद शुक्रवार को लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में मायावती एवं नसीमुद्दीन समेत कई बसपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

Mayawati
- India TV Hindi
Mayawati Image Source : PTI

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ विवादित टिप्पणी से नाराज बसपा कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद शुक्रवार को लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में मायावती एवं नसीमुद्दीन समेत कई बसपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला दयाशंकर सिंह की मां ने दर्ज कराया है। सभी के खिलाफ धारा 120B, 153A, 504,506 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है।   

आपको बता दें बीते दो दिन पहले भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की मायावती के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद से ही गुस्साए बसपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए थे और उन्होंने दयाशंकर के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कार्यवाही की मांग भी की। इतना ही नहीं बसपा कार्यकर्ताओं के विरोध का तरीका भी काफी विवादित रहा। बसपा के कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में बीते गुरुवार को दयाशंकर सिंह उनकी पत्नी और बच्चों के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। बसपा कार्यकर्ताओं के इस रवैये से दयाशंकर सिंह का परिवार काफी खफा है और उनकी पत्नी का यहां तक कहना है कि इस घटना के बाद से ही उनका परिवार सदमे में है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत