कोलकाता: लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल के नेता सुदीप बंदोपाध्याय को रोज वैली घोटाले की जांच के सिलसिले में सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। सुदीप आज सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए सीबीआई के सामने पेश हुए। करीब 4 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पिछले हफ्ते इसी मामले सीबीआई ने तृणमूल सांसद तापस पॉल को भी गिरफ्तार किया था।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
तृणमूल सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुदीप की गिरफ्तारी पर कड़ा विरोध जताया है। ममता ने सुदीप की गिरफ्तारी पर आपात बैठक बुलायी। उन्होंने कहा कि मोदी हम सभी को गिरफ्तार कर सकते हैं लेकिन हमारा विरोध जारी रहेगा। ममता बनर्जी ने कहा कि सुदीप की गिरफ्तारी के विरोध में तृममूल कल से धरना शुरू करेगी।