1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पत्रकार हत्या मामले में सीबीआई ने शहाबुद्दीन को आरोपी बनाया

पत्रकार हत्या मामले में सीबीआई ने शहाबुद्दीन को आरोपी बनाया

 Written By: Bhasha
 Published : May 26, 2017 03:04 pm IST,  Updated : May 26, 2017 03:04 pm IST

शहाबुद्दीन 45 से ज्यादा आपराधिक मामलों में मुकदमे का सामना कर रहे हैं और सिवान के निवासी चंद्रशेवर प्रसाद की याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने इस साल फरवरी में पूर्व सांसद को तिहाड़ जेल भेजने का आदेश दिया था। प्रसाद के तीन बेटों की दो अलग अलग घटनाओं में ह

shahabuddin- India TV Hindi
shahabuddin

मुजफ्फरनगर: सीबीआई ने राजद के पूर्व सांसद और बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन का नाम पत्रकार राजदेव रंजन हत्या मामले में शामिल किया है। सीबीआई की विशेष अदालत के आदेश के मुताबिक, शहाबुद्दीन को यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विशेष न्यायाधीश अनुपम कुमारी की अदालत में पेश किया गया। शहाबुद्दीन हत्या के मामले में 10वें मुल्जिम है। सीबीआई की विशेष अदालत ने 22 मई को शहाबुद्दीन को मुकदमे के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश करने की सीबीआई की अर्जी पर उसके खिलाफ पेश करने का वारंट जारी किया था। ये भी पढ़ें: PM मोदी ने बताया क्यों नहीं पहनते मुसलमानों की टोपी, वायरल हो रहा है वीडियो

सीबीआई ने उसी दिन शहाबुद्दीन को आरोपी बनाने के लिए एक और अर्जी दायर की थी। सीबीआई के वकील ने कहा कि एजेंसी जल्द ही शहाबुद्दीन के खिलाफ आरोप पत्र दायर करेगी जो फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी की अति सुरक्षित तिहाड़ जेल में है। प्रमुख जांच एजेंसी मामले में सात आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर चुकी है जबकि मोहम्मद जावेद और मोहम्मद कैफ नाम के दो आरोपी जमानत पर है। जावेद और कैफ शहाबुद्दीन के गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। सिवान से चार बार के राजद के सांसद रहे शहाबुद्दीन पर पिछले साल प्रतिष्ठित हिन्दी दैनिक के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या में शामिल होने का आरोप लगा है।

शहाबुद्दीन 45 से ज्यादा आपराधिक मामलों में मुकदमे का सामना कर रहे हैं और सिवान के निवासी चंद्रशेवर प्रसाद की याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने इस साल फरवरी में पूर्व सांसद को तिहाड़ जेल भेजने का आदेश दिया था। प्रसाद के तीन बेटों की दो अलग अलग घटनाओं में हत्या कर दी गई थी। प्रतिष्ठित हिन्दी दैनिक के जिला ब्यूरो प्रमुख राजदेव रंजन की पिछले साल 13 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और उनकी पत्नी ने शहाबुद्दीन पर हत्या में उसकी भूमिका होने का आरोप लगाया था। विशेष अदालत ने मामले में शहाबुद्दीन को पेश करने के लिए नौ जून की तारीख मुकर्रर की है।

ये भी पढ़ें: भारत में है दुनिया का दूसरा बरमूडा, ले चुका है कई जान...

आखिर भारत में इसे क्यों कहा जाता है ‘उड़ता ताबूत’?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत