1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CBI ने 27 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में दिल्ली-NCR में छापेमारी की

CBI ने 27 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में दिल्ली-NCR में छापेमारी की

 Written By: IANS
 Published : Jun 01, 2017 03:48 pm IST,  Updated : Jun 01, 2017 03:48 pm IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने राष्ट्रीयकृत बैंक से जुड़े 27 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में छापेमारी की।

CBI- India TV Hindi
CBI

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने राष्ट्रीयकृत बैंक से जुड़े 27 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में छापेमारी की। सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, यह छापेमारी बैंक अधिकारियों और निजी कंपनी के मालिकों के साथ धोखाधड़ी के तीन अलग-अलग मामलों में शिकायत दर्ज होने के बाद हुई है। 

CBI ने सोलोमन कंसल्टिंग और लैंसर हेल्थकेयर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। CBI अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया, "ये छापेमारी दिल्ली, गाजियाबाद और गुरुग्राम के 10 स्थानों पर की गई।" अधिकारियों के अनुसार, सीबीआई ने लैंसर हेल्थकेयर के निदेशकों राजकुमार कर्णवाल और मनीष कुमार कर्णवाल के आवास और कार्यालय पर तलाशी ली। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत