जम्मू: पाकिस्तानी सेना ने 2003 के संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार को स्वचालित और छोटे हथियारों से भारतीय चौकियों को निशाना बनाया।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि नियंत्रण रेखा (LoC) पर नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने अकारण गोलाबारी की। एक अधिकारी ने कहा, "गोलीबारी अभी भी जारी है।"
पाकिस्तानी रेजरों ने सोमवार को मोर्टार और स्वचालित हथियारों से नागरिकों और सैन्य सुविधाओं को जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर निशाना बनाया। इस गोलाबारी में सीमा सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया था और एक बच्चे की भी मौत हो गई थी।