1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय चौकियों पर की फायरिंग

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय चौकियों पर की फायरिंग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 16, 2016 09:22 am IST,  Updated : Oct 16, 2016 02:46 pm IST

पाक सैनिको ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लघंन करते हुए जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में भारतीय चौकियों में फायरिंग की। सीमापार से सुबह करीब पांच बजे से भारतीय चौकियों पर फायरिंग की जा रही है। वह लोग ऑटोमैटिक हथियार और मोर्टार से फायरिंग कर रहे है..

ceasefire violation- India TV Hindi
ceasefire violation

जम्मू-कश्मीर: पाक सैनिको ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लघंन करते हुए जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में भारतीय चौकियों में फायरिंग की।   सीमापार से सुबह करीब पांच बजे से भारतीय चौकियों पर फायरिंग की जा रही है। वह लोग ऑटोमैटिक हथियार और मोर्टार से फायरिंग कर रहे है। हालांकि भारतीय सेना भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है

लगभग एक सप्ताह तक शांति के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने रजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। इसके जवाब में भारतीय सैनिकों ने भी कार्रवाई की है।

रक्षा मंत्रालय, जम्मू के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के पास रजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में अग्रिम इलाकों में छोटे हथियारों से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।

उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा की सुरक्षा में लगे भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि संघर्षविराम के उल्लंघन में कोई घायल नहीं हुआ है।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए पाक अधिकृत कश्मीर में किए गए सर्जिकल हमलों के बाद से अब तक जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन 25 से ज्यादा बार किया जा चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत