भोपाल: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ वॉट्सऐप पर कथित तौर पर टिप्पणी करने वाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के प्रचारक सुरेश यादव की थानेदार ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ थाने में पिटाई कर दी। इस मामले में थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया और थाना प्रभारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।
देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने सोमवार को बताया, ‘संघ प्रचारक यादव ने बैहर थाने के प्रभारी जिया उल हक अन्य पुलिसकर्मियों पर थाने में पिटाई करने का आरोप लगाया है। यादव को उपचार के लिए पहले बैहर अस्पताल फिर जबलपुर रेफर किया गया है।’ इस मामले में थाना प्रभारी जिया उल हक, उप निरीक्षक अजमेरी को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं थाना प्रभारी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश शर्मा के खिलाफ जान से मारने के प्रयास में धारा 307 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।’
स्थानीय लोगों का आरोप है कि संघ प्रचारक यादव ने ओवैसी के खिलाफ वाट्सऐप पर कुछ टिप्पणी की थी, जिसकी शिकायत पर थाना प्रभारी जिया उल हक ने संघ प्रचारक को थाने में बुलाया और वहां उनकी जमकर पिटाई की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था।