1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दक्षिण कश्मीर में अलगाववादियों का बंद रोकने के लिए लगाया कर्फ्यू

दक्षिण कश्मीर में अलगाववादियों का बंद रोकने के लिए लगाया कर्फ्यू

 Written By: IANS
 Published : Jul 25, 2016 01:05 pm IST,  Updated : Jul 25, 2016 01:05 pm IST

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के चार जिलों में सोमवार को अलगाववादियों की ओर से आहूत बंद को रोकने के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस के अनुसार, अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा जिलों में कर्फ्यू लागू

kashmir curfew- India TV Hindi
kashmir curfew

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के चार जिलों में सोमवार को अलगाववादियों की ओर से आहूत बंद को रोकने के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस के अनुसार, अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा जिलों में कर्फ्यू लागू रहेंगे, जबकि श्रीनगर, कुपवाड़ा, सोपोर तथा बारामूला के विभिन्न हिस्सों में प्रतिबंध जारी रहेंगे।

अनंतनाग में अलगाववादियों ने मार्च का आह्वान किया है। घाटी में हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादी बुरहान वानी के आठ जुलाई को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के बाद नौ जुलाई से भड़की हिंसा व तनाव के मद्देनजर सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक, यासीन मलिक तथा शब्बीर शाह सहित सभी बड़े अलगाववादी नेताओं को या तो उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया है या एहतियातन हिरासत में ले लिया गया है।

अलगाववादियों ने 29 जुलाई तक बंद का आह्वान किया है। इस बीच, हिंसा के दौरान घायल एक अन्य युवक समीर अहमद वानी की रविवार शाम मौत हो गई, जिसके बाद हिंसक प्रदर्शनों के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है।

घाटी के स्कूलों एवं कॉलेजों में ग्रीष्मावकाश रविवार को समाप्त हो गया। राज्य के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने छुट्टियां खत्म होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा, "घाटी में अब यह विभिन्न जिला प्रशासनों पर निर्भर है कि वे अपने क्षेत्रों में किन संस्थानों को खुलने की अनुमति देते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत