1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अलगाववादियों की रैली के चलते श्रीनगर में कर्फ्यू

अलगाववादियों की रैली के चलते श्रीनगर में कर्फ्यू

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 21, 2017 10:51 am IST,  Updated : May 21, 2017 10:51 am IST

प्रशासन ने अलगाववादियों द्वारा आहूत रैली के मद्देनजर रविवार को श्रीनगर में कर्फ्यू जैसा प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Curfew in Srinagar due to separatist rally- India TV Hindi
Curfew in Srinagar due to separatist rally

श्रीनगर: प्रशासन ने अलगाववादियों द्वारा आहूत रैली के मद्देनजर रविवार को श्रीनगर में कर्फ्यू जैसा प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि श्रीनगर सहित नोहट्टा, एम.आर.गुंज, खानयार, रैनवाड़ी और सफा कदल के पांच पुलिस थानों के तहत आने वाले क्षेत्रों में प्रतिबंध लगाया गया है। (हिमाचल: लगातार तीसरे दिन भी महसूस किए गए भूकंप के झटके)

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।" गौरतलब है कि अलगाववादियों ने दो वरिष्ठ अलगाववादी नेताओं मीरवाइज मौलाना मुहम्मद फारुख और अब्दुल गनी लोन की पुण्यतिथि के मौके पर रविवार को रैली का आह्वान किया है।

मीरवाइज फारुख की 21 मई 1990 को कुछ बंदकूधारियों द्वारा उनके आवास पर हत्या कर दी थी जबकि एक अन्य वरिष्ठ अलगाववादी नेता लोन की 21 मई 2002 को हत्या कर दी गई थी। अलगाववादियों ने 'हफ्ता-ए-शहादत' नाम से सप्ताहभर के कार्यक्रम का भी ऐलान किया था जो 21 मई को समाप्त हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत