1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जारी है कोहरे का सितम, कई ट्रेनें रद्द, कल से बढ़ेगी ठंड

जारी है कोहरे का सितम, कई ट्रेनें रद्द, कल से बढ़ेगी ठंड

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 14, 2016 08:46 am IST,  Updated : Dec 14, 2016 09:03 am IST

नई दिल्ली: उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया, यहां तक कि कश्मीर संभाग के अधिकतर हिस्सों में रात में तापमान शून्य

Fog-Train- India TV Hindi
Fog-Train

नई दिल्ली: उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया, यहां तक कि कश्मीर संभाग के अधिकतर हिस्सों में रात में तापमान शून्य से भी कम बना रहा। वहीं दिल्ली में सुबह हल्का कोहरा रहा लेकिन इसके कारण 17 ट्रेनें रद्द कर दी गईं, जबकि 90 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और 40 के समय में फेरबदल किया गया है। हालांकि आईजीआई हवाईअड्डे पर विमानों का परिचालन सामान्य रहा। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से फिर से ठंड बढ़ेगी। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यनूतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और पंजाब में कहीं बहुत घना तो कहीं कम घना कोहरा रहा, जबकि बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में दूर दराज के इलाकों में कोहरा कहीं कहीं हल्का और कहीं मध्यम स्तर का रहा।

खराब मौसम के चलते भुवनेश्वर राजधानी, अर्चना एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस सहित 17 ट्रेनें आज रद्द कर दी गयीं। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि मौसम की स्थिति को देखते हुए रेलवे ने 13 दिसंबर को 17 ट्रेनों, 14 दिसंबर को 13 ट्रेनों और 15 दिसंबर को आठ ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है।

कोहरे के कारण 90 ट्रेनों के अपने निर्धारित समय से देर से चलने और 40 ट्रेनों के प्रस्थान समय में फेरबदल किए जाने के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। परिचालन से जुड़े कारणों के कारण जिन 17 ट्रेनें रद्द की गयी हैं उनमें पूर्वा एक्सप्रेस, मंडुवाडीह एक्सप्रेस, सराय रोहिल्ला इंटरसिटी एक्सप्रेस, सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, वाराणसी-मरधर एक्सप्रेस और महाबोधि एक्सप्रेस शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत