1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शादी के दिन ही बीवी से क्यों पिट गए दूल्हे राजा!

शादी के दिन ही बीवी से क्यों पिट गए दूल्हे राजा!

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 05, 2017 08:29 am IST,  Updated : Mar 05, 2017 08:29 am IST

शादी के दिन दूल्हे-दुल्हन के घरवालों के झगड़े की खबर आपने कई बार सुनी होगी लेकिन क्या आपने कभी सुना है शादी के दिन दूल्हे की ही पिटाई हो जाए, और वो भी उसकी बीवी के हाथों से।

biwi- India TV Hindi
biwi

लुधियाना: शादी के दिन दूल्हे-दुल्हन के घरवालों के झगड़े की खबर आपने कई बार सुनी होगी लेकिन क्या आपने कभी सुना है शादी के दिन दूल्हे की ही पिटाई हो जाए, और वो भी उसकी बीवी के हाथों से। जी हां, पंजाब के लुधियाना से एक ऐसी ही खबर आई हैं जहां बीच सड़क पर दूल्हे की पत्नी ने उसकी पिटाई कर दी।

दरअसल दूल्हे को पीटने वाली उसकी होने वाली पत्नी नहीं उसकी पहली पत्नी थी। बताया जा रहा है कि दूल्हे राजा विशाल अपनी पहली पत्नी राखी को तलाक दिए बगैर दूसरी शादी करने चले थें। जब उसकी पहली बीवी को ये खबर पता चली तो वो पूरे लाव लश्कर के साथ उस रिजॉर्ट पर पहुंच गई जहां उसकी शादी होने वाली थी। गाड़ी से उतरते ही सड़क किनारे दूल्हा नजर आ गया, दूल्हे को देखते ही उसकी पहली पत्नी और घरवाले दूल्हे पर टूट पड़े। जहां फूल बरसने थे वहां लाठियां बरसने लगी। जिस सिर पर सेहरा बंधना था वहां थप्पड़ बरसने लगे। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन जब तक पुलिस दूल्हे को बचाती लोगों ने जमकर उसकी पिटाई कर दी। हंगामा सिर्फ़ रिज़ॉर्ट के बाहर नहीं हुआ, अंदर भी पहली पत्नी और उसके रिश्तेदार नई नवेली दुल्हन के पास पहुंचकर हंगामा करने लगे।

दुल्हन के परिवारवालों के मुताबिक़, उन्हें बताया गया था कि विशाल और राखी का तलाक़ हो चुका है। वहीं पुलिस जांच के बाद ज़रूरी कार्रवाई की बात कर रही है। अब जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। लेकिन मीडिया के कैमरों और लोगों की भीड़ के बीच ये तमाशा घंटों चलता रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत