श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस का कहना है कि अरागाम चिट्टी बांदी गांव में आतंकवादी को मार गिराया गया। पुलिस के मुताबिक, "मुठभेड़ अभी जारी है।
सुरक्षाबलों ने गुरुवार तड़के क्षेत्र में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के आधार पर गांव को चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं। सुरक्षा बलों की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।
गौरतलब है कि रविवार को सीमा पार से आए चार पाकिस्तानी आतंकियों ने उड़ी में सैनिक शिविर पर हमला किया था। उन्होंने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की और ग्रेनेड फेंके जिसमें 18 जवान शहीद हो गए थे। जवाबी कार्रवाई में चार आतंकवादियों को 3 मार गिराया गया था। मंगलवार और बुधवार को पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया, जिसका भारत ने माकूल जवाब भी दिया और सेना ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे 8 से 10 आतंकियों को ढेर कर दिया था।