1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 09, 2017 08:54 am IST,  Updated : Mar 09, 2017 11:49 am IST

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने पडगामपोरा गांव में आतंकवादियों की सूचना मिलने के बाद जैसे ही गांव को चारों ओर

Pulwama Encounter- India TV Hindi
Pulwama Encounter

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने पडगामपोरा गांव में आतंकवादियों की सूचना मिलने के बाद जैसे ही गांव को चारों ओर से घेर लिया, गोलीबारी शुरू हो गई।

पुलिस ने बताया, "शुरुआती रिपोर्टों में बताया गया कि तीन से चार आतंकवादी छिपे हुए हैं।" मुठभेड़ की खबर के बाद पडगामपोरा गांव के पास ही बनिहाल-बारामूला रेलगाड़ी सेवा को रोक दिया गया।

गौरतलब है कि शनिवार को पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षाबलों को कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिस पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, सीआरपीएफ और सेना ने इलाके को घेर लिया। इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी।

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सेना के जवानों ने 2 आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए आतंकियों में से एक आतंकी पाकिस्तानी था। हालांकि, मुठभेड़ के दौरान जम्मू कश्मीर का एक जवान शहीद हो गया। इसके साथ ही सेना के एक मेजर समेत केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स का एक जवान और जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान भी घायल हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत