1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जवान का शव क्षत-विक्षत करने में पाकिस्तान की सीधी भूमिका: सेना

जवान का शव क्षत-विक्षत करने में पाकिस्तान की सीधी भूमिका: सेना

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 29, 2016 12:04 am IST,  Updated : Nov 29, 2016 12:04 am IST

सेना ने सोमवार को कहा कि कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर 22 नवंबर को एक जवान के शव को क्षत-विक्षत करने में पाकिस्तान की सीधी भूमिका थी।

Loc- India TV Hindi
Loc

जम्मू: सेना ने सोमवार को कहा कि कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर 22 नवंबर को एक जवान के शव को क्षत-विक्षत करने में पाकिस्तान की सीधी भूमिका थी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें 

उधमपुर स्थित उत्तरी कमान में सेना के एक अधिकारी ने एक बयान में कहा, 'जहां तक 22 नवंबर को माछिल अभियान में एक जवान के शव को क्षत-विक्षत करने का संदर्भ है, खोज से इसमें पाकिस्तान की सहपराधिता का संकेत मिलता है।' 

उल्लेखनीय है कि 22 नवंबर को माछिल सेक्टर में गश्त लगा रही टुकड़ी पर घुसपैठियों ने घात लगाकर हमला किया था जिसमें तीन जवान मारे गए और इनमें से एक का शव क्षत-विक्षत किया गया। 

उन्होंने कहा कि उस इलाके से बरामद खाने-पीने की चीजों और अन्य वस्तुओं पर पाकिस्तान रक्षा बल, पाकिस्तान मानक का मार्का लगा मिला और नाइट विजन जिसमें सरकारी संपत्ति की मुहर लगी थी और जिसे अमेरिका द्वारा बनाया गया था तथा इसका इस्तेमाल पाकिस्तानी सेना द्वारा किया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत