1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. परिवार भारत की सबसे बड़ी ताकत है: नरेंद्र मोदी

परिवार भारत की सबसे बड़ी ताकत है: नरेंद्र मोदी

 Written By: IANS
 Published : Sep 23, 2016 06:05 pm IST,  Updated : Sep 23, 2016 06:05 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि टेक्नोलॉजी के कारण लोग नेट पर आश्रित हो गए हैं और पारंपरिक सीमाएं लुप्त हो रही हैं। बावजूद इसके परिवार देश की सबसे बड़ी ताकत है।

book launch- India TV Hindi
book launch Image Source : PTI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि टेक्नोलॉजी के कारण लोग नेट पर आश्रित हो गए हैं और पारंपरिक सीमाएं लुप्त हो रही हैं। बावजूद इसके परिवार देश की सबसे बड़ी ताकत है। राष्ट्रपति भवन में यहां उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पुस्तक 'सिटिजन एंड सोसायटी' के विमोचन के अवसर पर मोदी ने कहा, "टेक्नोलॉजी ने नागरिकों को 'नेटिजन' में तब्दील कर दिया है, पारंपरिक सीमाएं खत्म हो रही हैं। हमारे पास एक इकाई है, जिसे हम परिवार कह सकते हैं, जो प्राचीन काल से हमारी सबसे बड़ी ताकत रही है।"

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री ने कहा, "हमें विभिन्न बोलियों और भाषाओं, विभिन्न धर्मों वाले एक देश पर गर्व होना चाहिए, जहां के लोग सौहार्द्रपूर्ण ढंग से रहते हैं। हमारे पास यह विरासत है, जिसे हमें संरक्षण और प्रोत्साहन देना चाहिए।" पुस्तक का विमोचन करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारतीय लोकतंत्र की सुरक्षा और उन्नयन के लिए लोगों से देश के प्रमुख मुद्दों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने का आह्वान किया।

मुखर्जी ने कहा, "पुस्तक नागरिक के रूप में हमारे दायित्वों के बारे में याद दिलाती है और कई बार हम उन दायित्वों के निर्वहन में विफल हुए हैं। हम नहीं भूल सकते हैं कि प्रभावी ढंग से जुड़े बिना हम सफलता नहीं प्राप्त कर सकते हैं और हमारे लोकतंत्र की सुरक्षा नहीं कर सकते हैं। लोकतंत्र में हमेशा शोर होता है और हमारे लोकतंत्र में कुछ ज्यादा ही शोर होता है। अगर हम खुद को मुद्दों के साथ जोड़ते हैं तो यह हमेशा लाभ देता है।"

राष्ट्रपति ने कहा, "कभी-कभी मुझको आश्चर्य होता, जब मैं इस पर ध्यान देता हूं कि कैसे हम 128 करोड़ की आबादी, 122 भाषाएं और 1800 बोलियां वाले 33 लाख वर्ग किलोमीटर में फैले एक देश का अब भी एक व्यवस्था, एक झंडा और एक संविधान के तहत प्रबंधन कर रहे हैं।"

मुखर्जी ने कहा, "यह स्वत: संरक्षित, सुरक्षित और विकसित नहीं हो सकता है। मैं सोचता हूं कि इन पहलुओं की ओर भारतीय नागरिकों का ध्यान खींचना मेरा कर्तव्य होगा, जिसे हमारे उपराष्ट्रपति ने जोश के साथ किया है।"

इन्हें भी पढ़ें:-

#UriAttack: पाक पर एक्शन के लिए वॉर रूम में PM मोदी का प्लान तैयार!

उरी हमला: कांग्रेस ने PM मोदी, पर्रिकर पर साधा निशाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत