जहां एक तरह हमारे देश में लड़कियों-महिलाओं कि सुरक्षा के लिए कानून नये-नये प्रावधान ला रही हैं वहीं दूसरी तरफ बुंदेलखंड की धरती उस समय शर्मसार हो गई, जब एक पिता ने रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी ही मासूम बेटी के साथ हैवानियत पर उतर आया। झांसी रेलवे स्टेशन पर पिता को अपनी चार साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत करते देखा गया। वहां पर मौजूद यात्रियों ने आरोपी की पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
ये भी पढ़ें:
- NEET परीक्षा में चेकिंग के नाम पर छात्राओं की उतरवाई गई ब्रा!
- भारत का एक मात्र श्मशान जहां लाशों से भी वसूलते हैं पैसे......
- ये इंटर पास शख्स है पेट्रोल पंप में चिप लगाकर तेल चोरी कराने वाला मास्टरमाइंड...
जानकारी के अनुसार, रविवार रात झांसी रेलवे स्टेशन पर यात्री अपनी-अपनी ट्रेनों की प्रतीक्षा कर रहे थे। वहीं एक युवक जो रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में मौजूद था, चार वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। युवक की इस हरकत पर वहां मौजूद कुछ यात्रियों की नजर पड़ी, और यात्रियों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक, लोगों ने उसकी जमकर पिटाई करते हुए इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी उस बच्ची और पकड़े गए युवक को थाने ले आई। वहां आरोपी युवक से पूछताछ की गई। युवक ने अपना नाम टीकमगढ़ निवासी मनीराम बताया। युवक ने बताया कि बच्ची उसकी बेटी है, यह सुनते ही लोग सन्न रह गए।
बताते चलें कि यूपी में इस तरह कि शर्मनाक घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। कुछ महीने पहले ही फतेहपुर जिले में एक पिता ने अपनी बेटी के साथ बलात्कार किया था।