1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PWD घोटाले में ACB ने केजरीवाल के रिश्तेदार की कंपनी पर दर्ज की FIR

PWD घोटाले में ACB ने केजरीवाल के रिश्तेदार की कंपनी पर दर्ज की FIR

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 09, 2017 06:25 pm IST,  Updated : May 09, 2017 06:25 pm IST

एंटी करप्शन ब्यूरो ने PWD घोटाले में केजरीवाल के रिश्तेदार की कंपनी, दो अधिकारियों और दो अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Kejriwal- India TV Hindi
Kejriwal

नई दिल्ली: एंटी करप्शन ब्यूरो ने PWD घोटाले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के रिश्तेदार की कंपनी, दो अधिकारियों और दो अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। माना जा रहा है कि कपिल मिश्रा की शिकायतों के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की तरफ से यह कार्रवाई की गई है।

आपको बता दें कि कल कपिल मिश्रा ने केजरीवाल सरकार की वित्तिय गड़बड़ियों और टैंकर घोटाले से जुड़े कुछ अहम दस्तावेज एंटी करप्शन ब्यूरो को सौंपा था। माना जा रहा है कि यह एफआईआर इन्हीं शिकायतों के बाद दर्ज हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत