गाजियाबाद: दिल्ली के पास गाजियाबाद में एक इमारत में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। चार लोगों की मौत दम घुटने से हुई जबकि एक की मौत छत से कूद जाने की वजह से हो गई। शुरुआती जांच के मुताबिक एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी।
जिले के कविनगर थाना क्षेत्र के राजनगर में शनिवार सुबह दस बजे इंडिया मार्ट कंपनी के ऑफिस में भीषण आग लग गई। आग लगने पर आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। दमकल विभाग के अफसर और जवानों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। आग के फैलने पर इंडिया मार्ट के दफ्तर में मौजूद कु लोगों ने इमारत के शीशे तोडकर ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई।
करीब आधा दर्जन लोगों को दमकल की टीम ने निकाला। पुलिस ने बताया कि आग लगने की वजह से 5 सहायक मैनेजरों की मौत हो गई। कंपनी के 8 लोग हादसे में बुरी तरीके से झुलस गए। राहत कार्य में दमकल विभाग के अफसर समेत चार जवान भी घायल हो गए। घायलों को गार्गी समेत संयु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डेढ घंटे में तीन दमकल की गाडि़यों ने आग पर काबू पाया।
इस हादसे में सहायक मैनेजर पीयूष गोयल, पूनीत मिश्रा, चन्द्रुप्रकाश त्यागी, रिकम की मौत हो गई, जबकि आठ सहायक मैनेजर गंभीर रूप से झुलस गए। सभी का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी निरजन शर्मा के मुताबिक इमारत में लगी आग के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि पहले शॉर्ट सर्किट में आग लगी उसके बाद में एसी के कम्प्रेशर में आग लग गई होगी। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।