1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इस दूल्हे के साथ फेरों के बीच जो हुआ वह किसी के साथ न हो...

इस दूल्हे के साथ फेरों के बीच जो हुआ वह किसी के साथ न हो...

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 12, 2016 02:10 pm IST,  Updated : Jul 12, 2016 02:10 pm IST

शादी एक मौका होता है जिससे जुड़ी कई बातें और यादें हमेशा के लिए दिमाग में कैद हो जाती हैं जिसे हम अपने बच्चे और उनके भी बच्चों को बड़ी दिलचस्पी के साथ सुनाते हैं।

punjabi wedding- India TV Hindi
punjabi wedding

नई दिल्ली: शादी एक मौका होता है जिससे जुड़ी कई बातें और यादें हमेशा के लिए दिमाग में कैद हो जाती हैं जिसे हम अपने बच्चे और उनके भी बच्चों को बड़ी दिलचस्पी के साथ सुनाते हैं। ऐसा ही कुछ इस सिख जोड़े की शादी में हुआ जिसे सब याद रखेंगे लेकिन दूल्हा तो इसे शायद भूल ही नहीं पाएगा।

इस शादी से जुड़ी एक मजेदार क्लिप इन दिनों यूट्यूब पर छाई हुई है जिसे देखकर हंसी आना स्वाभाविक है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन, गुरुद्वारे में फेरे ले रहे हैं लेकिन तभी दूल्हा थोड़ा असहज-सा दिखने लगता है। फिर पता चलता है कि दूल्हे ने शेरवानी के नीचे जो पायजामा पहना है उसका नाड़ा खुल चुका है।

वहां आसपास बैठे लोग हंसने लगते है। दुल्हन भी दूल्हे के पीछे-पीछे चल रही खुद को मुस्कुराने से नहीं रोक पाती। इस दौरान दूल्हा भी हंसने लगता है। तभी शादी देख रहे परिजनों में से एक रिश्तेदार महिला आती है जो दूल्हे का नाड़ा बांधने में उसकी मदद करती है। 46 सेकंड का यह वीडियो काफी मजेदार है जिसमें हास्य के इस पल का ना सिर्फ दूल्हे-दूल्हन ने बल्कि वहां बैठे सभी लोगों ने खूब मजा लिया। ऐसे मौके पर रिश्तेदार ने वही किया जो वे सदियों से करते आ रहे हैं, यह वीडियो बनाकर पोस्ट कर दिया।

अब बताइए शादी के दिन दूल्हे के साथ ऐसा मज़ाक कौन भूल पाएगा। तो देखिए इस वीडियो को और अगर इसे देखकर आपको अपनी या किसी दूसरे की शादी का कोई किस्सा याद आ जाए तो नीचे कमेंट बॉक्स में शेयर भी कीजिए-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत