1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केजरीवाल के पहले दौरे पर गोवा सरकार ने खर्च किए 500 रुपये

केजरीवाल के पहले दौरे पर गोवा सरकार ने खर्च किए 500 रुपये

 Written By: IANS
 Published : Aug 01, 2016 08:52 pm IST,  Updated : Aug 01, 2016 08:52 pm IST

पणजी: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गत 22 मई के गोवा के पहले दौरे पर राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती के अलावा 500 रुपये खर्च किए। सरकार ने

kejriwal goa visit- India TV Hindi
kejriwal goa visit

पणजी: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गत 22 मई के गोवा के पहले दौरे पर राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती के अलावा 500 रुपये खर्च किए। सरकार ने विधानसभा में सोमवार को यह जानकारी दी। विधायक फ्रांसिस्को पचेको के एक सवाल के जवाब में प्रोटोकॉल मंत्री दिलीप पारुलेकर ने कहा कि केजरीलवाल के मई में राज्य के दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में 82 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

पारुलेकर ने एक लिखित जवाब में कहा, "मुख्यमंत्री का हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया था और उन्हें विदाई दी गई थी। उन्होंने राज्य के गेस्ट हाउस में रहने की सुविधा नहीं ली थी। राज्य सरकार ने केजरीवाल के पहले दौरे पर उन्हें 500 रुपये का फूलों का गुलदस्ता भेंट किया था।"

पचेको ने पूछा था कि केजरीवाल के 22 मई एवं 28 जून को गोवा आने पर राज्य सरकार ने कुल कितने रुपये खर्च किए? अपनी पहली यात्रा के दौरान केजरीवाल ने औपचारिक रूप से घोषणा की थी कि आम आदमी पार्टी 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा का वर्ष 2017 में होने वाला चुनाव लड़ेगी।

अगस्त के मध्य तक केजरीवाल के फिर गोवा पहुंचने की उम्मीद है। जून में अपनी यात्रा के दौरान केजरीवाल ने 'आप' के 'गोवा संवाद' कार्यक्रम के तहत समाज के विभिन्न तबकों से बातचीत की थी। यह राजनीतिक दल के चुनावी घोषणा पत्र की तैयारी का अभ्यास था। पारुलेकर ने कहा कि जून में केजरीवाल की यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था में 26 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत