1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मीडिया, प्रसारण के लिए पासा पलटने वाला साबित होगा GST

मीडिया, प्रसारण के लिए पासा पलटने वाला साबित होगा GST

 Written By: Bhasha
 Published : May 04, 2017 04:29 pm IST,  Updated : May 04, 2017 04:30 pm IST

केन्द्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने आज यहां कहा कि जीएसटी तथा अन्य बदलाव मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग के लिए पासा पलटने वाले साबित होंगे। सूचना एवं प्रसारण मंत्री नायडू ने कहा, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे अभियान जीएसटी सहित नये बदलाव

broadcast media- India TV Hindi
broadcast media

नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने आज यहां कहा कि जीएसटी तथा अन्य बदलाव मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग के लिए पासा पलटने वाले साबित होंगे। सूचना एवं प्रसारण मंत्री नायडू ने कहा, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे अभियान जीएसटी सहित नये बदलावों के स्पष्ट सकारात्मक संकेत हैं जो भारतीय मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र के लिए पासा पलटने वाले होंगे विशेषकर प्रसारण क्षेत्र के लिए।

नायडू ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के दो दशक पूरा होने के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी के उद्घाटन अवसर पर यह बात कही। उन्होंने कहा, भारत में प्रसारण क्षेत्र डिजिटल प्रसारण के नये युग में प्रवेश की सीमा में है। यह अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी नवोन्मेष के उपयोग के नये अवसर खोलेगी और इससे न केवल पहुंच बल्कि पहुंच की गुणवत्ता भी बढ़ेगी।

नायडू ने कहा, रेडियो के फिर से लोकप्रिय होने, केबल के डिजिटलीकरण तथा फ्री टु एयर डीटीएच ग्राहकों में वृद्धि इस बात का संकेत है कि भारतीय बाजार में प्रसारण की अंतर्निहित मांग ऐसे समय में हो रही है जबकि पश्चिम के आधुनिक बाजारों में प्रसारण डिजिटल आन डिमांड मीडिया प्लेटफार्मों के आगे अपना स्थान गंवा रहा है।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक प्रसारण दूरदर्शन अपना डिजिटल टेरेस्ट्रियल टेलीविजन उपस्थिति का मौजूदा 16 शहरों से 44 अन्य शहरों में विस्तार कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत