1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ATS ने कच्छ में दो संदिग्ध पाकिस्तानी जासूसों को धरदबोचा

ATS ने कच्छ में दो संदिग्ध पाकिस्तानी जासूसों को धरदबोचा

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 13, 2016 01:25 pm IST,  Updated : Oct 13, 2016 01:25 pm IST

गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए कथित तौर पर जासूसी का काम करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को आज पड़ोसी देश की सीमा से सटे कच्छ जिले से गिरफ्तार किया गया।

ATS- India TV Hindi
ATS

अहमदाबाद: गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए कथित तौर पर जासूसी का काम करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को आज पड़ोसी देश की सीमा से सटे कच्छ जिले से गिरफ्तार किया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘‘एटीएस को कच्छ के खावडा गांव के दो निवासियों पर पाकिस्तान के आईएसआई के जासूस के तौर पर काम करने का संदेह था और उन पर पिछले एक वर्ष से करीबी निगाह रखी जा रही थी। दोनों को आज एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया।’’

उन्होंने साथ ही कहा, ‘‘हमें सूचना मिली है कि उनके घरों की तलाशी के दौरान एटीएस ने उनके पास से एक पाकिस्तानी सिम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।’’ भारत और पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनाव के बीच यह गिरफ्तारी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत