1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. NCR में 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों पर रोक

NCR में 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों पर रोक

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 22, 2016 08:28 am IST,  Updated : Jul 22, 2016 08:28 am IST

गुड़गांव: हरियाणा सरकार ने आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में 15 साल पुराने पेट्रोल और दस साल पुराने डीजल वाहन चलाने पर रोक लगा दी। राज्य के परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि यह

vehicles- India TV Hindi
vehicles

गुड़गांव: हरियाणा सरकार ने आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में 15 साल पुराने पेट्रोल और दस साल पुराने डीजल वाहन चलाने पर रोक लगा दी।

राज्य के परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि यह रोक एनसीआर के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में आने वाले गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर जैसे शहरों में पंजीकृत वाहनों पर लागू होगी जो बहुत ज्यादा वायु प्रदूषण करते हैं।

उन्होंने कहा, मैंने आदेश जारी कर दिया है और इन चार शहरों में दस साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर रोक लगाने के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

पंवार ने कहा कि हरियाणा सरकार वायु प्रदूषण पर इस तरह रोक लगाना चाहती है कि उससे राष्ट्रीय राजधानी प्रभावित ना हो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत