1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PoK में आतंकवादी कैंप बंद कर रहा हैं पाकिस्तान? सेना प्रमुख ने कहा- यह सत्यापित करने का कोई तरीका नहीं

PoK में आतंकवादी कैंप बंद कर रहा हैं पाकिस्तान? सेना प्रमुख ने कहा- यह सत्यापित करने का कोई तरीका नहीं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 10, 2019 05:07 pm IST,  Updated : Jun 10, 2019 05:09 pm IST

बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भारत की ओर से लगातार पाकिस्तान पर दबाव बनाया जा रहा था। ये सभी आतंकी अड्डे एलओसी के पास मौजूद थे।

Has Pakistan shut terror camps in PoK fearing more Balakots? Indian Army Chief responds- India TV Hindi
Has Pakistan shut terror camps in PoK fearing more Balakots? Indian Army Chief responds

नई दिल्ली: सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी कैंपों को बंद करने की खबरों पर सोमवार को कहा कि यह सत्यापित करने का कोई तरीका नहीं है कि पाकिस्तान ने आतंकवादी शिविरों को बंद कर दिया है या नहीं। सेना प्रमुख ने कहा कि हम अपनी सीमाओं के साथ कड़ी निगरानी रखना जारी रखेंगे।

इससे पहले खबरे आई थी कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान अब दुनिया को यह बताने में लगा है कि वह आतंकी कैंपों को बंद करा रहा है। बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भारत की ओर से लगातार पाकिस्तान पर दबाव बनाया जा रहा था। ये सभी आतंकी अड्डे एलओसी के पास मौजूद थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत