1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: पत्नी, बच्चों को जिंदा जला कर आरोपी फरार

बिहार: पत्नी, बच्चों को जिंदा जला कर आरोपी फरार

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 19, 2016 12:25 pm IST,  Updated : Oct 19, 2016 12:25 pm IST

बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में बुधवार को एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी और दो बच्चों को जलाकर मार दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

husband sets fire on wife and children in bihar- India TV Hindi
husband sets fire on wife and children in bihar

दरभंगा: बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में बुधवार को एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी और दो बच्चों को जलाकर मार दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस के अनुसार, टेकटार गांव निवासी मोहम्द हारून का अपनी पत्नी रुखसाना खातून के साथ आर्थिक स्थिति को लेकर अक्सर विवाद होता था। इसी क्रम में मंगलवार की रात भी दोनों में विवाद हुआ। आरोप है कि हारून ने रात को पत्नी और दो बच्चों की जलाकर हत्या कर दी।

कमतौल के थाना प्रभारी राजकुमार राय ने बताया कि मृतकों की पहचान हारून की पत्नी रुखसाना खातून (22 वर्ष), बेटा मो़ दिलशाद (चार वर्ष) और बेटी खूशबू (एक वर्ष) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि हारून बेरोजगार था और चोरी भी करता था। पिछले दिनों ही वह जमानत पर जेल से रिहा हुआ था।

राय ने बताया कि मृतका की मां बरिऔर गांव निवासी रसुला खातून के बयान पर कमतौल थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत